Thursday, October 12, 2023

 सी0एम0पी0 डिग्री कॉलेज के रिसर्च सेल द्वारा वाणिज्य संकाय में  ई-संसाधन पर व्याख्यान सम्पन्न

सी0एम0पी0 डिग्री कॉलेज के रिसर्च सेल द्वारा वाणिज्य संकाय में पुस्तकालय विभाग के सहयोग से ई-संसाधन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत परास्नातक एवं शोधार्थियों को सी0एम0पी0 कॉलेज के पुस्तकालय में उपलब्ध ई-संसाधन तथा पुस्तकालय सेवाओं पर डॉ0 पुनीत कुमार सिंह द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शोधार्थियों को पुस्तकालय सेवाओं एवेम संसाधनों के शोध में अधिकतम उपयोग करने हेतु अपील की। 

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ0 सुनन्दा दास है एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ0 बिरेश्वर पाण्डेय ने किया। इस कार्यकम में श्री भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 राजबिहारी लाल श्रीवास्तव, डॉ0 सुनील कान्त मिश्रा, डॉ0 सारिका सुशील, डॉ0 अंजनी कुमार, डॉ0 अवधेष तिवारी, डॉ0 राजकुमार सिंह एवं डॉ0 तेजबहादुर कन्नौजिया तथा रिसर्च सेल के डॉ0 हरीष चन्द्र यादव, डॉ0 यादवेन्द्र सिंह, डॉ0 विजय प्रताप सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहें। 













सी0एम0पी0 डिग्री कॉलेज के रिसर्च सेल द्वारा वाणिज्य संकाय में पुस्तकालय विभाग के सहयोग से ई-संसाधन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत परास्नातक एवं शोधार्थियों को सी0एम0पी0 कॉलेज के पुस्तकालय में उपलब्ध ई-संसाधन तथा पुस्तकालय सेवाओं पर डॉ0 पुनीत कुमार सिंह द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शोधार्थियों को पुस्तकालय सेवाओं एवेम संसाधनों के शोध में अधिकतम उपयोग करने हेतु अपील की। 

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ0 सुनन्दा दास है एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ0 बिरेश्वर पाण्डेय ने किया। इस कार्यकम में श्री भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 राजबिहारी लाल श्रीवास्तव, डॉ0 सुनील कान्त मिश्रा, डॉ0 सारिका सुशील, डॉ0 अंजनी कुमार, डॉ0 अवधेष तिवारी, डॉ0 राजकुमार सिंह एवं डॉ0 तेजबहादुर कन्नौजिया तथा रिसर्च सेल के डॉ0 हरीष चन्द्र यादव, डॉ0 यादवेन्द्र सिंह, डॉ0 विजय प्रताप सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहें। यह जानकरी कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 अजय प्रकाश खरे ने दी है।

No comments:

Post a Comment